फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस : अच्छी सेहत के लिए किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक विभिन्न स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जहां लोगों को योग कराया गया और उसके फायदे बताए गए। पुलिस लाइन में पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण ने कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। कर्मचारियों को बताया गया कि नियमित योग से शरीर निरोग रहती है। राजकीय बालिका इंटर कालेज में एनसीसी की महिला बटालियन ने योग को उत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें लगभग 295 बालिका कैडेटों ने बटालियन के आर्मी स्टॉफ व विद्यालय के कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। बटालियन के मेजर उस्मान अंसारी व सुबेदार मेजर विरेंद्र सिंह ने कहा कि योग को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में योग प्रशिक्षक उमेश चंद व अरविंद कुमार के सहयोग से दस कक्षीय न्यायालय परिसर के लॉन में सभी न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी, अधिवक्ताओं ने योग किया। जनपद न्यायाधीश ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी को योग के द्वारा हराने व निरोगी स्वस्थ्य जीवन के लिए योग के महत्व को बताया। नगर के वेस्ली स्कूल में समाजसेवी गोविंद दूबे द्वारा एक भव्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग गुरु स्वामी श्रद्धानंद के मार्गदर्शन में योग प्राणायाम व खान पान से कैसे सुरक्षित रहे उसकी जानकारी दी गयी। योग शिविर में मातृशक्तियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। योगभ्यास में डॉ शरद कुमार मिश्र, डॉ शक्ति श्रीवास्तव, मनिंदर सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, आलोक पाठक, डिंपू सिंह, अंकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्रियों ने भी किया योग
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए जिले में आए प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न जगहों पर योग किया। राज्य सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर योग किया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में यह एक्सप्रेस-वे नया आयाम लिखेगा। योग से हर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। चुनाव प्रभारी व मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि विलुप्त हो रही परंपरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीवित करने का काम किया। निरोग रहने के लिए हर व्यक्ति को योग से जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री संजय राय आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें