जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से पूछताछ की और व्यवस्थाओं में सुधार लाने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिया। डाक्टरों से बाजार की दवाएं न लिखने का भी निर्देश दिया।
प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए शुक्रवार को िजलाधिकारी शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों ने उन्हें बताया कि वहां के डाक्टर कुछ दवाएं बाजार के मेडिकल हाल से खरीदने के लिए लिखते हैं। मरीजों ने बताया कि नाश्ते में दूध और अंडा मिलता है। भोजन नहीं दिया जाता।
इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बीआर सिंह को निर्देशित किया कि मरीजों को अच्छा और स्वादिष्ट भोजन नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने किसी भी मरीज को बाहर से खरीदने के लिए दवाएं न लिखी जाएं। अस्पताल की दवाएं अच्छी होती हैं। सरकार मरीजों की सुविधा के लिए अच्छी से अच्छी दवाएं अस्पतालों में उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया कि सभी डाक्टर और कर्मचारी समय से ड्यूटी पर उपसि्थत रहे।
जिलाधिकारी ने अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की भी हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. काली प्रसाद मिश्र ने बताया कि अभी तो पहली बार वह जिला अस्पताल पहुंचे हैं। यहां काम होता है लेकिन अस्पताल की व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए वह प्रयास करेंगे।