आजमगढ़। जाफरपुर पावर हाउस के समीप रविवार को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़, गाजीपुर, बनारस, फिरोजाबाद, गाजियाबाद और गोरखपुर के कुशल पहलवानों ने हिस्सा लिया। सबसे बड़ी कुश्ती में आजमगढ़ केसरी अर्जुन यादव और वाराणसी के संदीप यादव के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, जो बराबरी पर समाप्त हुई।
इसी तरह फिरोजाबाद के विक्रम यादव और गाजियाबाद के सुशील के बीच मुकाबला भी बराबर रहा। अन्य मुकाबलों में विवेक बौरहवाबा, विकास चढई, प्रिंस यादव, कार्तिक और हरि ओम बौरहवाबा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटकनी देकर विजय हासिल की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उपेंद्र चौहान और गोविंद यादव ने बखूबी निभाई। दंगल में पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलारे राजभर, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, अजय यादव, संतोष यादव, बृजेश यादव, विजय शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। समापन अवसर पर आयोजक प्रदीप यादव और आयुष यादव ने सभी पहलवानों, दर्शकों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।