आजमगढ़। भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव पूरे जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कारीगरों ने एक दिन पहले ही अपने औजारों सहित दूकान की साफ-सफाई कर ली थी। रविवार को दूकान को झंडी-पताका आदि से सजाया और शुभ मुर्हुत पर विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। शहर में जगह-जगह विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। आईटीआई, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, रोडवेज आदि में धार्मिक आयोजन हुए।
सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर, मालटारी, अंजान शहीद, बागखालिस, रामगढ़, पकवाइनार, कंजरा मोड़, अजमतगढ़, बनकट, बोझिया, महुलिया, झंझवा, बाजार गोसाई, बिलरियागंज, छीहीं सहित पूरे क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह हवन पूजन और प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। सठियांव संवाददाता के अनुसार सठियांव क्षेत्र में बाजार सहित आसपास के गांवों में विश्वकर्मा भगवान का विधि-विधान से पूजन हुआ। इसी क्रम में हरैया, असोनाचट्टी, महुआ, सीही, खुफिया बाजार में पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। सरायमीर संवाददाता के अनुसार कस्बा में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर खरेवां मोड़, मवेशी खाना, नंदाव मोड़ स्थित वर्क शॉप पर औजारों की विधिवत पूजा की। फरिहां संवाददाता के अनुसार बाजार में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। लकड़ी के कारोबारी, वर्कशॉप, आटोमोबाइल्स की दूकान पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी जगह-जगह तैनात रही। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कस्बा में बिरहा कार्यक्रम भी हुआ। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जगदीशपुर, अंबारी, माहुल, खुरासों, लाहीडीह आदि स्थानों पर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। अंबारी संवाददाता के अनुसार दीदारगंज के पलथी मंडल में भाजपाकार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। अध्यक्षता दिनेश जायसवाल ने किया। रवि मौर्य जितेंद्र सिंह, इंद्रपति, सेवक, नदीम अहमद उपस्थित थे।