फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर की साफ-सफाई

Sun, 17 Sep 2017 11:56 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित गोष्ठी।
विज्ञापन
आजमगढ़।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रविवार को पूरे जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

 साथ ही लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया और अपने आस-पास के क्षेत्रों को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया।      मेजवां संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर फूलपुर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र यादव के नेतृत्व में फूलपुर स्थित वार्ड नबंर चार से किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हरिजन बस्ती, नई बस्ती, नगर पंचायत रोड, मियां के बाड़ा के पीछे साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। नागेंद्र ने बताया कि यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान सुरेश कुमार गुप्ता, सभासद सुधीर रावत, अमरनाथ बरनवाल, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
अंबारी संवाददाता के अनुसार दीदारगंज छेत्र के खेतापट्टी गांव में पीएम का जन्मदिन पर प्रधान मनीष सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। साथ ही लोगों ने साफ-सफाई की। इस मौके सुनील सिंह, अशोक सिंह,  चंद्रशेखर, धर्मेंद्र सिंह, लालसा विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार मुहम्मदपुर बाजार के पास मसूद पट्टी मढैया गांव में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पूर्व राज्य मंत्री डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय में सफाई की गई। इस अवसर लोगों मेें मिष्ठान का भी वितरण किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अखिलेश राय, विजय मिश्रा, रमेश, अरविंद सेठ, उग्रसेन चौहान, राजेंद्र मिश्रा, पिंटू यादव आदि मौजूद रहे। अहरौला संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मंदिर परिसर में साफ-सफाई किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें