फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां सरस्वती और वाद्य यंत्रों का पूजन, निकाली झांकी

विज्ञापन
मां सरस्वती का पूजन करते बच्चे। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में शुक्रवार को हर तरफ वसंत पंचमी का उल्लास दिखा। ज्ञान और राग की देवी मां सरस्वती की घर-घर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही विद्यारंभ भी कराया गया। कई स्थानों पर झाकियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन

हरिऔध कला केंद्र में संचालित हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय में मुख्य कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव व महाविद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मां सरस्वती और वाद्य यंत्रों की पूजा की गई। इसके बाद संगीत महाविद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदना और भजन प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि यह दिन ज्ञान, साधना और कला के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने महाविद्यालय में 27 जनवरी से शुरू होने वाली अभिरुचि कार्यशाला के बारे में भी जानकारी दी। कार्यशाला में सभी आयु वर्गों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन की ओर शहर के गौरी शंकर घाट पर सरस्वती की पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। पूजन के बाद बच्चों में प्रसाद का वितरण किया गया। उनके पठन- पाठन से संबंधित शैक्षणिक सामग्री की भी पूजा हुई। बच्चों ने सरस्वती वंदना सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूजा अग्रवाल ने बच्चों को वसंत पंचमी के महत्व की जानकारी दी और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक, प्रेरित किया।
मेजवां : वसंत पंचमी का पर्व फूलपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ मिल कर हवन कर सामूहिक रूप से सरस्वती पूजा की। इस दौरान झांकी भी निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रही। ।
लालगंज : कस्बा सहित आसपास के विद्यालयों में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से बनाया गया। लोगों ने पीले वस्त्र धारण कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया।
नगरपालिका स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती पूजन व विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य धनंजय पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिक्षक विजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने कुल 20 बच्चों को तिलकर अक्षर ज्ञान दिया गया। इसी के साथ बच्चों ने हवन कुंड में आहुति देकर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की।
अंबारी : क्षेत्र में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों में विद्या की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया।
पल्हनी : श्री सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज पांडेय बाजार में मां सरस्वती के मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। आचार्य दयानिधि शर्मा व विंध्यवासिनी पाठक की देखरेख में हवन व पूजन हुआ। इस मौके पर आनंद उपाध्याय, डॉ. प्रतिभा उपाध्याय, अर्चना त्रिपाठी, अमित आदि मौजूद थे।

मां सरस्वती का पूजन करते बच्चे। संवाद- फोटो : संवाद

मां सरस्वती का पूजन करते बच्चे। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें