फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिलरियागंज क्षेत्र के पिपरहां दुलियाबर ग्राम निवासी 55 वर्षीय देवनाथ यादव परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से मजदूरी करने के लिए निकले थे। सुबह जैसे ही वह सेठारी गांव के पास पहुंचेकार की चपेट में आकर घायल हो गए। लोगों की मदद से घायल मजदूर को उपचार के लिए बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें