फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की बजाए जेसीबी से कराया काम

विज्ञापन
जहानागंज के मैनुद्दीनपुर गांव में जेसीबी से कराया गया काम। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
जहानागंज। एक तरफ सरकार का प्रयास है कि गांवों में बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत कार्य देकर उनकी आजीविका को चलाया जाए। वहीं विपदा की इस घड़ी में भी कुछ प्रधान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उनके द्वारा मजदूरों के बजाए मशीनों से कार्य कराया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में बीडीओ ने ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी करते हुए काम को श्रमदान घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जहानागंज विकास खंड के मैनुद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा लोगों की शिकायत पर गांव में पहुंचे। गांव में पोखरे की खुदाई हो रही थी लेकिन देखने पर ऐसा प्रतीत हुआ कि रात में जेसीबी से पोखरे की खुदाई का कार्य कराया गया है। इस पर खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने बहुत नाराजगी जताई और गांव के प्रधान नंदलाल राम तथा सेक्रेटरी निकेश सिंह को नोटिस जारी कर पूरे काम को श्रमदान घोषित कर दिया। ब्लाक के मनरेगा प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि इस पोखरे का इस्टीमेट 3.95 लाख का था। खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि इस काम के अलावा गांव में विनोद कुमार के मुर्गी फार्म तक तीन सौ मीटर मिट्टी की नई सड़क बनीं हैं, इस काम का भी मस्टरोल और आईडी नहीं निकली है। इसलिए इस काम का भी भुगतान नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें