आजमगढ़। रानी की सराय थाने के पंदहा गांव में एक सप्ताह पूर्व खड़ा ट्रक बेचकर चोरी होने के रिपोर्ट झूठी रिपोर्ट लिखाने का चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। स्वयं प्रभारी निरीक्षक ने तहरीर देकर शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय रमायन सिंह ने तहरीर देकर तहबरपुर थाने के ईश्वरपुर खास गांव निवासी राजीव यादव पुत्र लालचंद सहित दो लोगों को आरोपित किया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक 12 मई को राजीव कुमार ने थाने में ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी। उसके मुताबिक अपना ट्रक रानी की सराय थाने के पंदहा गांव निवासी मित्र के दरवाजे पर खड़ा किया था, जो चोरी हो गया। जांच में पता चला की राजीव यादव ने अपना ट्रक बेच दिया है। इंश्योरेंस के 12 लाख रुपये हड़पने के लिए झूठा केस दर्ज करा रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।