फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार शुरू, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों पर तैनात फार्मासिस्ट 20 सुत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित है। बृृहस्पतिवार से फार्मासिस्टों ने कार्य बहिष्कार भी शुरू कर दिया। इसके तहत जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई और मांगे पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट अनिल राय ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार से आगामी चार दिनों तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। इसके तहत सुबह आठ से 10 बजे तक सभी फार्मासिस्ट कार्यों से विरत रह कर धरना प्रदर्शन करेंगे। कार्य बहिष्कार के पहले दिन सभी फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। इस अवसर पर रामानंद यादव, अजय पांडेय, सुबेदार यादव, मुसाफिर यादव, श्रीकांत चतुर्वेदी, राजमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें