फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के विरुद्ध कर्मचारी संगठन उतरे सड़क पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सैकड़ों कर्मचारी लेखपाल संघ, अमीन संघ, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ ने संयुक्त रूप से लेखपाल के साथ हुई अभद्रता पर कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को धरना दिया। अधिवक्ता संघ द्वारा लेखपाल के खिलाफ तहरीर देने पर उबले लेखपाल संघ ने तहसील में भ्रमण कर नारेबाजी की। जोरदार प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लेखपाल संघ ने तहसील सभागार में एकत्रित होकर बैठक की। लेखपाल के साथ में दुर्व्यवहार पर संघर्ष की रणनीति बनाई। सगड़ी तहसील परिसर में भ्रमण कर सड़क पर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं की तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, न्याय चाहिए न्याय के नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। न्याय मिलने तक क्रमिक रूप से धरने पर बैठे। इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने तक हम सभी कर्मचारी अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार करेंगे। वही लेखपालों के समर्थन में अमीन संघ के जिलाध्यक्ष अवलेंद्र सिंह ने कहा कि साथी कर्मचारी के दुर्व्यवहार पर अमीन संघ उनके समर्थन में है और न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। वहीं कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल तहसील मंत्री मनीष कुमार ने राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध दुर्व्यवहार पर उनके समर्थन में उतर कर न्याय मिलने तक धरना व लड़ाई में साथ खड़े होकर तहसील के सभी राजस्व कर्मचारी के साथ हैं। अधिवक्ताओं के द्वारा राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध झूठा आरोप लगाया गया है जब तक अधिवक्ता के ऊपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक क्रमिक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर लेखपाल संघ मंत्री अरुण कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, जनार्दन सिंह, मुन्ना राम, विनोद, संतोष, आदित्य नारायण, योगेंद्र, निजामुद्दीन, अमित राय, आकांक्षा, दीपक यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें