फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण, सम्मान व सुरक्षा अभियान की हुई शुरूआत

विज्ञापन
पुलिस लाइन से ‘मिशन शक्ति’ विशेष अभियान जागरूकता वाहन को रवाना करते अभियान की नोडल अधिकारी साधन? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच को अमली जामा पहुंचाने की कवायद शुरू हो चुकी है। महिला सशक्तिकरण, सम्मान व सुरक्षा को लेकर शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान का नवरात्र के पहले दिन शुरूआत हुई। डीआईजी उत्तर प्रदेश पावर कारर्पोरेशन साधना गोस्वामी ने जिले में मिशन शक्ति की शुरूआत किया। पुलिस लाइन में आयोजित उद्घाटन समारोह में योजनाओं की जानकारी दिया और मिशन शक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश स्तर पर इस अभियान की शुरूआत किया तो वहीं जिले स्तर पर इस मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डीआईजी उत्तर प्रदेश पावर कारर्पोरेशन साधना गोस्वामी मौजूद रही। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा व सम्मान को लेकर छह महीने तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा व सम्मान के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कहा कि भ्रूण हत्या के लिए महिलाएं भी कहीं न कहीं जिम्मेदार हैं। इस रूढ़ीवादी सोच से हमें ऊपर उठने की जरूरत है। महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। हमें शपथ लेने की जरूरत है कि हम महिलाओं-बालिकाओं का सम्मान करेंगे। इसी के साथ ही हम सभी लोगों को धारा-354, धारा 376 को भी पढ़ने व समझने की जरूरत है, तभी हम जागरूक होंगे। जनपद के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में, स्थानीय निकायों, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोंगों, श्रमिकों, किसानों आदि सभी वर्गों के सभी लोगों को महिला अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
अंत में पुलिस लाइन से जागरूकता वाहनों की रैली निकाली गई, जिसे डीआईजी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ आनंद शुक्ला, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर कुमार जायसवाल समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बालिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

00000000000000000000
मुख्य अतिथि स्वयं बिना मास्क के नजर आई
आजमगढ़। मिशन शक्ति अभियान महिला सशक्तिकरण सम्मान व सुरक्षा को लेकर आयोजित था, लेकिन कोरोना काल में आयोजित इस कार्यक्रम में इतनी भीड़ थी कि हर तरफ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही थी। सभागार में दो सौ से अधिक लोग मौजूद थे। सभी एक दूसरे से सट कर बैठे हुए थे। मुख्य अतिथि डीआईजी साधना गोस्वामी स्वयं कोराना गाइड लाइन का अनुपालन करना भूल गई। बिना मास्क के ही सभागार में पहुंच गई। काफी देर बाद उन्हें गलती का एहसास हुआ तो मास्क मंगा कर पहना।
00000000000000000000
महिला थाने का भी किया निरीक्षण, देखी व्यवस्था
आजमगढ़। डीआईजी उत्तर प्रदेश पॉवर कारर्पोरेशन साधना गोक्वामी ने मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत के बाद शहर कोतवाली परिसर स्थित महिला थाने पर पहुंची। थाना परिसर का निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष समेत महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। महिलाओं संग होने वाले अपराध के बाद महिला थाना द्वारा की गई कार्रवाईयों के बारे में भी उन्होंने जानकारी लिया। महिला थाने के निरीक्षण के दौरान भी डीआईजी बिना मास्क के नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें