फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए सीएमओ कार्यालय उमड़ा रेला

विज्ञापन
मेडिकल के लिए सीएमओ कार्यालय पहुंचे नवनियुक्त शिक्षक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़/बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त शिक्षकों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लेने के लिए शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर नवनियुक्त शिक्षकों का रेला स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उमड़ा हुआ था। सोशल डिस्टेंसिंग की जम कर धज्जियां उड़ रही थी तो वहीं दुर्व्यवस्थाओं के चलते नवनियुक्त शिक्षक काफी आक्रोशित भी नजर आए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर जिले में कुल 1376 शिक्षकों की नवीन नियुक्ति हुई है। शुक्रवार को इन शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर दिया गया है। अब इन शिक्षकों को तैनाती के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना है, जिसके लिए शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर नवनियुक्त शिक्षकों का हुजूम उमड़ा हुआ था। सीएमओ कार्यालय द्वारा एक दिन में मात्र 100 स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही जारी करने की रणनीति बनाई है, जिसके चलते 100 आवेदन आने के बाद अन्य शिक्षकों से आवेदन लेना बंद कर दिया गया। जिस पर जुटी शिक्षकों की भीड़ आक्रोशित हो उठी। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को लेकर सीएमओ कार्यालय पर दिन भर हंगामे की स्थिति देखने को मिली , वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की भी जम कर धज्जियां उड़ रही थी।
000000000000000000
मैंने पहले ही बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिख कर बता दिया था कि एक दिन में 100 लोगों का ही स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाया जाना संभव है। ऐसे में प्रतिदिन क्रमवार 100 लोगों को ही कार्यालय पर भेजने को कहा गया था। इसके बाद भी यहांा एक साथ काफी संख्या में नवनियुक्त शिक्षक जुट गए। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए पहले ही बलरामपुर चौकी पुलिस को भी सचेत कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें