फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने एक घंटे तक किया सड़क जाम

विज्ञापन
शराब की दुकान को हटाने के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रीवा में शुक्रवार को लगभग 50 महिलाओं ने देसी शराब और ठंडी बीयर की दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने दुकान के सामने गंभीरपुर-संजरपुर मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि यह दुकान मंदिर और विद्यालय के पास है, जिससे उन्हें और छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि शराब पीकर आने वाले लोग अक्सर उत्पात मचाते हैं। इससे मंदिर जाने वाली महिलाओं और विद्यालय के बच्चों को असुरक्षा महसूस होती है। उन्होंने मांग की कि शराब की दुकान को तुरंत मंदिर और विद्यालय से दूर स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन

यह दुकान ‘लुहसा मुबारकपुर’ नाम से आवंटित है। लेकिन इसका संचालन ग्राम सभा रीवा में गांवों की सीमा पर हो रहा है। सूचना मिलने पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। आवागमन भी सुचारु हो सका। ग्राम प्रधान रीवा जितेंद्र सिंह ने भी अधिकारियों को पत्र लिखकर दुकान हटाने की मांग की है।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब की दुकान के कारण क्षेत्र में अशांति फैल रही है। शराबियों के कारण महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने की अपील की। विरोध प्रदर्शन में संजय यादव, अर्जुन सरोज, मीना, मंती, बबीता, अनीता, रीना, पिंकी सहित कई महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुछ महिलाएं ठेका हटाने की मांग कर रही थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें