फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खरगे के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
नगर में मार्च निकालते कांग्रेसी। श्रोत-संगठन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल के शुद्धिकरण की घटना के विरोध में और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह आयोजित किया।
विज्ञापन

मार्च जिला कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट चौराहा, रैदोपुर होते हुए गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह करते हुए संविधान में निहित समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा की रक्षा का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि खरगे का अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि यह उन संवैधानिक मूल्यों का अपमान है, जिनके आधार पर देश में हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक असमानता के हर रूप के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध हो सकता है, लेकिन किसी व्यक्ति की जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर उसके प्रति भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और गरिमा का अधिकार दिया है। कांग्रेसजन संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, मुन्नू यादव, विपिन कुमार पाठक, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें