फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीज को खास बनाने में जुटीं महिलाएं, खरीदारी तेज

विज्ञापन
हरितालिका तीज के मद्देनजर दुकानों पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हरितालिका तीज को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजारों में चूड़ी, साड़ी, कपड़े, बिंदी, मेहंदी और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। तीज तक दुकानदारों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तीज की तैयारियों को लेकर महिलाओं ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं 14 सितंबर को निर्जला व्रत रखेंगी। इसे लेकर महिलाओं में उत्साह दिखाई देने लगा है।
दुकानदार रोहित मौर्या ने बताया कि अभी से महिलाएं तीज की खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। पर्व नजदीक आने पर ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
साड़ी कारोबारी रमेश जायसवाल ने बताया कि तीज को लेकर महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी को लेकर विशेष उत्साह है। लाल, हरे, गुलाबी और पीले रंग की साड़ियों की मांग है। पर्व को देखते हुए विभिन्न डिजाइन और कीमतों की साड़ियां मंगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें