फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने सोमवार कुरेहरा तेज सिंह गांव में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला के पास से पुलिस ने धर्मग्रंथ समेत कुल 11 पुस्तकें बरामद कीं। आरोपी महिला प्रमिला सिंह जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के चौवाहा गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन

मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के कुरेहरा तेज सिंह गांव निवासी सविता देवी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के चौवाहा गांव निवासी प्रमिला सिंह ने उन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने मना कर दिया इसके बाद भी 29 दिसंबर को प्रमिला सिंह उसके घर के सामने लोगों को इकट्ठा करके एक धर्म विशेष को बड़ा बताया। हिंदू धर्म के देवी देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की। पुलिस ने आरोपी महिला को चिल्लूपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें