फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विनोद अध्यक्ष और संजय चुने गए मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। तहसील बार एसोसिएशन फूलपुर का चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर विनोद यादव और मंत्री पद पर संजय यादव ने जीत दर्ज की। विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

तहसील बार के विभिन्न पदों के लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे मतदान खत्म होने के बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। इसमें विनोद यादव 92 मत पाकर अध्यक्ष चुने गए। इनके प्रतिद्वंदी श्रीनाथ सिंह को 10 मत मिले। मंत्री पद पर संजय यादव ने 48 मत पाकर जीत दर्ज की। इनके प्रतिद्वंदी सुभाष यादव को 40 और विनोद यादव को 10 मत मिला। कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार ने 58 मत पाकर जीत दर्ज किया। वहीं, हृदय शंकर को 44 मत मिले। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अग्रवाल बाबू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इम्तियाज अहमद व विनोद कुमार और प्रशासन मंत्री पद पर अतुल राय, प्रकाशन मंत्री पद पर अंगद यादव पहले ही निर्विरोध चुने लिए गए थे। चुनाव अधिकारी पीसी लाल ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। इस मौके पर लालचंद यादव, श्रीराम, इश्तियाक, इंदुशेखर, शमीम काजिम आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें