फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बारामदे में सो रही महिला की सिर में गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव में रविवार की देर रात घर के बरामदे में सो रही महिला के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकलने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अराजी अमानी गांव निवासिनी अंतिमा (30) पत्नी संत विजय रविवार की रात अपने पति के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। देर रात चार की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और अंतिमा के सिर में गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनते ही पास सो रहा पति संत विजय जब तक उठता तब तक बदमाश मौके से भाग निकलने में सफल रहे। परिजन अंतिमा को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का विवाह छह माह पूर्व हुआ था और वह गर्भवती भी थी।
पति संत विजय ने महिला समेत पांच के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। नामजद किए गए लोगों में तहसीलदार यादव, चंद्रशेखर, उपेंद्र यादव, मोहम्मद ताहा व शीला देवी शामिल है। कुछ दिन पूर्व भी संत विजय के घर पर चढ़ कर कुछ लोगों ने हमला किया था। जिसमें संत विजय के पिता बाल-बाल बच गए थे। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं है। कुछ लोग संत विजय पर ही घटना को अंजाम देने का आरोप भी लगा रहे है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के संबंध में महराजगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक बह्मादीन पांडेय ने बताया कि घटना के पीछे कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। मृतका के पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें