फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर महिला संग छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक जून को थाने पर तहरीर देकर एक व्यक्ति के खिलाफ घर में घुस कर छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़िता ने बताया कि एक जून की शाम छह बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान अभियुक्त राशिद नशे में धुत्त होकर घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। उसने जब विरोध किया और शोर मचाने लगी तो उसके भाई इम्तियाज व मित्र संजय आदि भी आए और घर में घुस कर उसे गालीगलौज देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को वांछित आरोपी राशिद पुत्र मोहिद निवासी लोहरा तकिया थाना मुबारकपुर को सुबह दस बजे गांव के रास्ते के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें