मेंहनाजपुर। हिस्ट्रीशीटर प्रदीप सिंह कबूतरा के परिवार के चार पहिया वाहन को मेहनाजपुर पुलिस ने बुधवार को थाने के सामने ही रोक कर सीज कर लिया। वाहन में प्रदीप की पत्नी और परिवार के अन्य लोग सवार थे। मारकंडेय महादेव मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की लखनऊ में हुई हत्या में सह अभियुक्त प्रदीप सिंह कबूतरा जेल में है। इस बार वह अपनी पत्नी अस्मिता सिंह को ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। तरवां क्षेत्र के एक विद्यालय से भारी मात्रा में शराब बरामद होने के मामले में पुलिस ने उस पर गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। प्रदीप के भाई अखिलेश के चार पहिया से प्रदीप की पत्नी अस्मिता, उसके भाई मनोज सिंह की पत्नी श्वेता, परिवार की दो लड़कियां बुधवार की सुबह चारों उक्त गाड़ी से मारकंडेय महादेव दर्शन करने गई थीं। वापसी के दौरान मेहनाजपुर पुलिस ने थाने के सामने उनका वाहन रोक लिया। सभी सवारों को उतार कर वाहन को सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी के मालिक पर आपराधिक मामला दर्ज है, जिसके चलते उक्त वाहन को सीज किया गया है। कार्रवाई से की खबर सुनकर प्रदीप के बड़े भाई विनोद सिंह थाने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासन के इशारे पर पुलिस उनके परिवार का उत्पीड़न कर रही है। जिसके नाम गाड़ी ह,ै उस पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है।