आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को वेतन देने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौँपा।
धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि सरकार के हठधर्मिता, उदासीनता एवं उपेक्षात्मक रवैए के कारण शिक्षक परेशान है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने, वित्तविहीन अध्यापकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, प्रबंधको द्वारा महिला शिक्षिकाओं का उत्पीड़न बंद करने, व्यवसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देने आदि समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो संगठन संघर्ष को तैयार है। धरने को जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह, अनिल चतुर्वेदी, दिवाकर तिवारी, ध्रुवमित्र शास्त्री, कल्पनाथ सिंह, वशिष्ठ सिंह, गुन्नु यादव, रामबिहारी सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर डा. वीरेंद्र कुमार मौर्य, राजेश यादव, रमाकर सिंह, रमेश उपाध्याय, उमेश, अनिल, भोला पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को मेहता पार्क में अध्यक्ष रामजन्म रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें राज्य कर्मचारियों की समस्या सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मंडलीय अध्यक्ष उदयभान एवं जनपदीय अध्यक्ष राजा राम ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जन जागरण अभियान के तहत विभिन्न मांगो को लेकर 15 सितंबर को डा. अंबेडकर पार्क में पूर्वान्ह 11 बजे से धरना-प्रर्दशन करेंगे। इस मौके पर श्री राम यादव, प्रदीप कुमार, वीभा राय, दया राम गोड़, रामप्यारे यादव, राम अवध यादव, मनोज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।