देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर गांव निवासिनी एक महिला को विषैले सांप से डंस लिया। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
कैथीशंकरपुर गांव निवासी 60 वर्षीया विमला सरोज पत्नी सत्यदेव सरोज बृृहस्पतिवार की सुबह भोजन पकाने के लिए चूल्हे की सफाई कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें सीएचसी लालगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अन्यत्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।