फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दीवार गिरने से महिला की मौत, बेटे की जान बची

सार

मेहनाजपुर के ढाखा गांव में बृहस्पतिवार शाम जर्जर दीवार गिरने से 65 वर्षीय कमलावती देवी की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेहनाजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम ढाखा में बृहस्पतिवार की शाम जर्जर दीवार गिरने से वृद्ध महिला की दबकर मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

ग्राम ढाखा निवासी कमलावती देवी (65) पत्नी अपने पुत्र मनोज सिंह के साथ घर लौट रही थीं। शाम लगभग सात बजे गली में कीचड़ होने के कारण वह मोटरसाइकिल से उतरकर पैदल जाने लगीं। गली में रामकिरत यादव के पुराने मकान की जर्जर दीवार थी, जो अचानक ढह गई।
विज्ञापन

दीवार गिरने से कमलावती देवी मलबे में दब गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर गिरी दीवार से मनोज सिंह भी धक्का लगने से दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मृतका का शव बाहर निकाला और मोटरसाइकिल को भी मिट्टी हटाकर निकाला गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें