फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मरापीट, महिला की मौत, दस के खिलाफ एफआईआर

Sat, 08 May 2021 03:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव के छितौनी पुरवा में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को मारपीट हो गई थी। मारपीट की इस घटना में मारपीट में घायल तीन लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान घायल वृद्धा की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
सूचना पर पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों की तहरीर पर 10 के खिलाफ अनैच्छिक हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया।
 
पुलिस के अनुसार, महुला ग्राम सभा के छोटी छितौनी पुरवा में मीना पत्नी जयप्रकाश अपने मायके में मिले नेवासे पर रहती है। पट्टीदार रामनयन से उसका काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। गुरुवार को बांस की खूंटी के विवाद में कहासुनी हुई और फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में रामनयन पक्ष ने मीना देवी, उसकी सास छोहाड़ी देवी व पुत्र वीरू को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की देर शाम छोहाड़ी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीना पत्नी जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने रामनयन, राजकुमार, राकेश, संतोष, विद्यावती, सीमा, उजाला समेत 10 के खिलाफ अनैच्छिक हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
 
दो नामजद आरोपी रामनयन व संतोष को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। शेष नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें