फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के बाद प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र महुजा नेवादा पर रविवार की सुबह प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने उपकेंद्र पर तैनात एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। नवजात भी गंभीर है, जिसका प्राइवेट में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के नरवें गांव निवासीनी 30 वर्षीय सुमन पत्नी राम अवतार राजभर की डिलेवरी होनी थी। परिजन रविवार की सुबह दर्द शुरू होने पर उसे उप स्वास्थ्य केंद्र महुजा नेवादा लेकर पहुंचे। जहां बिना किसी जांच रिपोर्ट व डिलेवरी के लिए सहमति पत्र के ही एएनएम ने ममता भारती से ड्यूटी डॉक्टर से संपर्क करे बगैर ही डिलेवरी करा दिया। डिलेवरी के बाद सुमन को ब्लीडिंग होने लगी और ब्लड प्रेशर भी अप-डाउन होने लगा। हालत गंभीर होने पर भी न तो डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया न ही तत्काल उसे रेफर ही किया गया। एएनएम ममता भारती ने सिर्फ बोतल लगा दिया। इसके बाद भी सुमन की हालत गंभीर होती जा रही थी। महिला की हालत कंट्रोल से बाहर होने पर एएनएम ने उसे 108 एंबुलेस सेवा से पीएचसी मार्टीनगंज रेफर कर दिया। रास्ते में ही सुमन ने दम तोड़ दिया। पीएचसी पर पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुमन के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। नवजात की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है, जिसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रकरण संज्ञान में आया है, प्रसव के दौरान लापरवाही का जो आरोप है उसकी जांच करायी जायेगी। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस घटना से मुख्यालय को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गौरव मिश्रा, प्रभारी-पीएचसी, मार्टीनगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें