मेजवां। फूलपुर तहसील क्षेत्र के कंदरी गांव में अंजुमन दस्त-ए हुसैनी की ओर से बुधवार को शहीदाने करबला के सम्मान में जुलूस-ए-अमारी अकीदत के साथ निकाली गई। अंजुमनों के मातम की सदा से पूरा गांव गूंज उठा। बुधवार की सुबह जुलूस का आगाज कुरआन पाक की तिलावत से किया गया। जुलूस में हजरत अब्बास का अलम, इमाम ज़ैनुल आबदीन का ताबूत और ऊंटों पर अमारिया बरामद की गई।
जिस पर अजादारों ने फूल-माला चढ़ा-कर खिराज-ए- अकीदत पेश किया। जुलूस में अंजुमन नूरे इस्लाम, अंजुमन इमामिया, अंजुमन जीनतुल अजा अंजुमन दोवाए जहरा, अंजुमन हैदरी ने चुनिंदा स्थानों पर नौहा मातम किया। जुलूस के दौरान निकाले गए शबीहो की नकाबत (परिचय) जीशान आजमी ने कराया। जुलूस का समापन बाद देर शाम रौजा पर किया गया।