फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंड पावर प्लांट ने खींचा ध्यान

Tue, 19 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर स्थित दीप माडल इंग्लिश स्कूल में सोमवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। दसवीं के छात्र आशीष के प्रोजेक्ट विंड पावर प्लांट ने सबका ध्यान खींचा। इस प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन



विज्ञान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि करनेहुवा के पूर्व प्रधान रमेश राजभर ने फीता काटकर और दीप जलाकर किया। मॉडलों का अवलोकन किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां बच्चों की प्रतिभा निखरती है। वहीं कुछ करने के लिए उनका हौसला बढ़ता है।


विज्ञान मेले में दसवीं के छात्र आशीष गौड़ के विंड पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट की सभी ने सराहना की। इसी प्रकार कक्षा नौ के दीपक और हेमंत के आर्किमीडीज के सिद्धांत की मॉडल को दूसरा और कक्षा आठ के छात्र रोहन वर्मा और प्रियांशु सिंह के प्रोजेक्ट को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन



मुस्कान ने इग्लू (बर्फिला घर), लक्ष्य राय ने रासायनिक अभिक्रिया द्वारा एच टू गैस निकलना सहित प्रिया, खुशबू, सोनम, चंदा, उजाला के प्रोजेक्ट को सराहा गया। अंत में प्रबंधक राजीव सिंह ने आभार जताया। बच्चों की विज्ञान प्रतिभा की खूब सराहना की गई।


लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया। आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डा. जेपी दीक्षित, चिंता सिंह, मृत्युंजय सिह, शिवकुमार, अजीत सिंह, सुधा सिंह, अर्चना पांडेय, शीला, सुनीता आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें