फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगी तो घरवालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 29 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
जेल का ‌िननिरीक्षण
विज्ञापन
 जिलाधिकारी सुहास एलवाई और एसपी सिटी डा. विपिन ताडा ने गुरुवार को  जिला जेल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल में बंद दस चर्चित बदमाशों को सख्त चेतावनी दी कि यदि जेल से रंगदारी मांगी गई तो संबंधित के घरवालों के विरुद्ध  रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और भोजन की  गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर दोनों अधिकारी  भारीभरकम फोर्स लेकर मंडल कारागार पहुंचकर बैरकों की सघन तलाशी लिए।  हालांकि इस दौरान कोई आपत्ती जनक वस्तु नहीं बरामद हुई। इसके बाद डीएम ने कई बैरकों में बंद कई चर्चित बदमाश जिन पर लूट, हत्या, रंगदारी, अपहरण आदि के मुकदमे दर्ज हैं, को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जेल से जो भी बदमाश रंगदारी मांगेगा, जांच के  दौरान उसकी पहचान होने पर घरवालों के विरुद्ध कार्रवाई  की जाएगी।

डीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी दशा मेें जेल के भीतर नेतागिरी  नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने जेल अस्पताल के डाक्टर एचडी कारटी को निर्देश दिया कि जिन बंदी को आवश्यकता है, उसी को अस्पताल के वार्ड में रखा  जाएगा। मौके पर जेल अधीक्षक डा. रामधनी, जेलर रमाकांत, सीओ नगर डा. केके सरोज,  शहर कोतवाल मो. ईसा खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें