बंदना के भाई अजय यादव ने बताया कि उसके जीजा तन्मय शराब पीकर आए दिन उसकी बहन से मारपीट करता था। बृहस्पतिवार की रात भी उसकी बहन के साथ तन्मय ने मारपीट की और उसे जान से मार दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पति शराब पीकर आएदिन विवाद करता था। बृहस्पवितार की रात करीब 11 बजे वह घर आया और पत्नी से खाना मांगा तो पत्नी बंदना ने बोला जाकर खुद लेकर खा लो।
इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पति ने पत्नी को मार पीटकर घायल कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो जांच पड़ताल की गई। आरोपी पति तन्मय को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका के भाई अजय यादव की तहरीर पर आरोपी पति तन्मय के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रौनापार थाना क्षेत्र में महिला की मौत के प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के विरुद्ध दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।