फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सरकार में जो मांगेगा न्याय, उसके घर चलेगा बुलडोजर: अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सुप्रीत कोर्ट के कई फैसले हैं कि पुरानी चीजों से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। लेकिन मुसलमान भाइयों को डराने के लिए और समाज में नफरत फैलाने के लिए ज्ञानवापी जैसे मुद्दे भाजपा द्वारा उठाए जा रहे हैं। यह भाजपा की सरकार है इसमें न्याय नहीं मिलेगा। अगर कोई न्याय मांगेगा तो उसके घर बुलडोजर चलेगा। उक्त बातें बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से वार्ता के दौरान कही। वहीं बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान की माता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए जनपद आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी के मुद्दे को भाजपा द्वारा जानबूझकर उठाया जा रहा है। ताकि नफरत का माहौल तैयार हो और खासतौर से मुसलमान भाइयों में डर पैदा हो। जबकि सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले में जिसमें कहा गया है कि पुरानी चीजों से छेड़छाड़ न की जाए। क्या बीजेपी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी नहीं मानेगी? आजम खान के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें और सपा के लोगों को यह विश्वास है कि वह जल्द बाहर आएंगे और उनके साथ न्याय होगा। रासुका कानून के सवाल पर कहा कि जबसे बीजेपी सत्ता में आई है उसने ही इस कानून का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया है। किसान सम्मान निधि और राशन कार्ड के सत्यापन किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इनके पास सभी किसानों और गरीबों केे देने के लिए बजट ही नहीं है। इसलिए यह सत्यापन करा रहे हैं। किस प्रकार गरीबों के राशन कार्ड को काटा जाए उसका तरीका ढ़ूंढ़ रहे हैं। आज महंगाई चरम पर है। आज राशन का वितरण बंद कर दो तो क्या अपने देश की हालत श्रीलंका जैसी नहीं हैं? इनके द्वारा लोगों केे जाति और धर्म के आधार पर चिन्हित कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। बरेली में बिना मानचित्र के सबसे ज्यादा घर बीजेपी के लोगों के ही है क्या उनके घर बुलडोजर चलेगा? ओम प्रकाश राजभर पर दर्ज मुकदमे के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक नेता को किसी के घर जाने से रोकना क्या लोकतंत्र की हत्या नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें