फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी कार्रवाई...: पुलिस ने कहा गंगाजल उठाओ, भगवान करेंगे फैसला; गहना चोरी को लेकर थाने में की थी शिकायत

Tue, 29 Jul 2025 12:23 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में पुलिस की सलाह पर चोरी के मामले में दो पक्षों ने मंदिर में गंगाजल लेकर कसम खाई और भगवान पर निर्णय छोड़ दिया। 
विज्ञापन
गंगाजल लेकर खाई कसम और भगवान पर छोड़ दिया निर्णय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सरावां गांव निवासी एक व्यक्ति के जेवर चोरी होने के मामले में जब कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला तो थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को मंदिर में जाकर कसम खाने की सलाह दी। पीड़ित ने भगवान के दरबार में जाकर न्याय की उम्मीद जताई है। दोनों पक्षों ने मंदिर में जाकर हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई और निर्णय भगवान पर छोड़ दिया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सरावां गांव के अजय बहादुर राम ने रविवार को थाने में तहरीर दी कि सात जून को वह मध्यप्रदेश से अपने घर सरावां लौटे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रेनू, बड़े भाई अरविंद और भाभी संगीता देवी सहित अन्य परिजन थे। ट्रेन से यात्रा के दौरान रेनू के बैग में रखे सात थान सोने के जेवर चोरी हो गए जबकि बैग में रखे 50 हजार रुपये सुरक्षित रहे।

इसे भी पढ़ें; गाजीपुर ट्रिपल मर्डर: 12 बिस्वा जमीन के लिए मां-बाप-बहन को दी थी खौफनाक मौत, पोस्टमार्टम में सामने आई बर्बरता
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में अजय बहादुर ने अपने भाई अरविंद और भाभी संगीता पर शक जताया। पूछने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें