आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जिले में परियोजना प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। चेतावनी देते हुए कहा कि कि यदि इसमें लापरवाही मिली तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
समीक्षा बैठक में डीएम ने 2014-15 और 2015-16 में निर्माणाधीन सड़क, कलेक्ट्रेट भवन, हरिऔध कलाभवन, जिला कारागार, आदर्श बस स्टेशन, अग्निशमन केंद्र महराजगंज, हथियापुल और बाललखराव पुल के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
निर्माण इकाइयों के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि जो प्रोजेक्ट पूर्ण हो गए हैं, उन्हे संबंधित विभाग को हैंडओवर करें। इस मौके पर सीडीओ महेंद्र वर्मा, जिला अर्थ संख्या अधिकारी डा. अर्चना सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी. संजय कुमार गोरे, अमिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता आरईएस हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित हुए।