फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री के विद्यालय को 15 दिन की मोहलत

Thu, 25 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नक्शा पास कराए बिल्डिंग खड़ी करने वालों पर आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद सख्त हुए विकास प्राधिकरण की ओर से नक्शा पास कराने के लिए बुधवार को भवन रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया।
विज्ञापन


वहीं, परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के विद्यालय मां मुराती देवी डिग्री कालेज और विद्या इंटर कालेज बलरामपुर ने मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए सचिव से 15 दिन की मोहलत मांगी है। बताते चलें कि 2008 में विकास प्राधिकरण के गठन के बाद भी जिले में धड़ाधड़ अस्पताल, स्कूल सहित अन्य बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें खड़ी हो गईं। कुछ बिल्डरों ने कालोनी बसाने की दूकानें खोल लीं।

अमर उजाला ने अवैध कालोनियों को लेकर समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद हरकत में आई जिला विकास प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास ने नगर क्षेत्र के 15 विद्यालयों और 11 अस्पतालों को नोटिस जारी किया। सभी को 24 जून को कैंप में नक्शा पास कराने की सख्त हिदायत दी गई। इसमें परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का महाविद्यालय का भी नक्शा पास नहीं था।  प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि कुछ ने स्वीकृत नक्शे दिखाएं। परिवहन मंत्री के विद्यालय मां मुराती देवी बालिका महाविद्यालय के पंजीकरण के लिए प्रबंधन ने 15 दिन की मोहलत मांगी है। कैंप में चार लाख रुपये राजस्व जमा कराया गया।
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि जीडी ग्लोबल स्कूल करतालपुर के प्रबंधक भी पंजीकरण के लिए आए थे लेकिन कृषि क्षेत्र में विद्यालय होने के कारण उनके विद्यालय का पंजीकरण नहीं हो सका है। इसी तरह, सेंट जेवियर्स स्कूल सम्मोपुर ने रजिस्ट्रेशन के तौर पर 86959, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल और हास्टल कालीचौरा ने 59959, चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री स्कूल हरबंशपुर ने 22206, सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर ने 139020 शुल्क जमा कराया है।

विजय आर्थोपेडिक्स हास्पिटल लक्षिरामपुर ने कंपाउंडिंग मैप के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी है। बासदेई राधा पाली क्लीनिक सिविल लाइन ने कामर्शियल प्रथम और द्वितीय तल का मानचित्र दिखाया है। प्रकाश नर्सिंग होम ने मानचित्र स्वीकृत होने की जानकारी दी मगर कागजात गुरुवार को पेश करने की बात कही। रहमान हास्पिटल  हर्रा की चुंगी ने भी समय की मांग की। आई केयर हास्पिटल करतालपुर बाईपास  ने पंजीकरण के लिए रसीद तो कटवा ली मगर नक्शा पास के लिए उनके पास नहीं पहुंचे। सदरुद्दीन अस्पताल हर्रा की चुंगी और शांति नर्सिंग होम बड़ा डाकघर ने आवासीय नक्शा दिखाया। सचिव ने कहा कि बिना नक्शा पास कराए किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें