फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के मिजाज ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 14 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 जिले में कुछ दिन से मौसम में उतार चढ़ाव लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बीच-बीच में आंधी-पानी और फिर तेज धूप के बाद उमस बढ़ गई है। इससे संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। सरकारी अस्पतालों में डायरिया, सर्दी आदि बीमारियों से ग्रसित लोग अधिक पहुंचने लगे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही बीमार कर सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।
विज्ञापन


मौसम के उतारचढ़ाव के क्रम में रविवार को दोपहर बाद हुई कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई लेकिन सोमवार सुबह से ही कड़ी धूप ने बेहाल कर दिया। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से सिर ढककर निकले। कुछ इस तरह का मौसम पिछले एक सप्ताह से है। ऐसी स्थिति में दिन में तेज उमस हो जा रहा है। सर्दी, जुकाम, बुखार, डायरिया आदि से पीड़ित लोग अस्पताल में पहुंचने लगे हैं।

लू बंद होने के बाद मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। डायरिया की शिकायत इनमें सबसे अधिक है। मंडलीय अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. एके राय ने बताया कि इस समय उनके पास सबसे ज्यादा फीवर, मलेरिया, लूज मोशन, उल्टी और पीलिया से ग्रसित मरीज पहुंच रहे हैं। इनकी संख्या प्रतिदिन 35 से 40 के आसपास होती है। अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें