फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर से पानी ओवरफ्लो, सैकड़ों बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। तहसील के मध्य से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक खंड-23 रजवाहे का सुरहन माइनर सोरही पोखरी के पास तक ही खुदाई होने के कारण पानी ओवर फ्लो हो गया। जिसमें कारण शनिवार को सुरहन माइनर ओवरफ्लो हो गया और किसानों की सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि माइनर की सफाई तो शुरू कराई लेकिन इसे कभी पूरा साफ नहीं किया। तीन किमी माइनर की सफाई कभी नहीं की गई। जिसके कारण जब माइनर में पानी आता है तो सफाई न होने के कारण वह रूक जाता है और माइनर ओवर फ्लो होती है। गांव के बालमुकुंद तिवारी, श्रीराम राजभर, अरुण कुमार आदि ने बताया कि गेंहू, आलू, चना और मटर की फसल पानी में डूूबी है। कोई हमारी सुनने वाला नहीं है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें