फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डेढ़ घंटे की बारिश से सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
कुंवर नदी के पानी से ​घिरा फूलपुर नगर पंचायत का सामुदायिक शौचालय। संवाद
विज्ञापन
जिले के कई इलाकों में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

ठेकमा बाजार की मुख्य सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया। दुकानों के सामने जलभराव होने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। मेंहनगर कस्बे में बारिश के पानी का बहाव रोके जाने से वार्ड नंबर चार, पांच और सात में जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

शिकायत के बाद एसडीएम अशोक कुमार ने तहसीलदार और थानाध्यक्ष को पानी का बहाव खुलवाने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, पवई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरा शिवराम का परिसर और स्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता भी पानी से घिर गया। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने जलभराव की जानकारी मिलने की पुष्टि करते हुए जलनिकासी की व्यवस्था कराने का प्रयास किए जाने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें