फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ दो विभागों में कर रहा था नौकरी, सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज ब्लाक में पंचायत सहायक एवं एकाउंटेंट कम डाटा इंट्री ऑपरेटर को एक साथ दो नौकरी कर मानदेय लेना महंगा पड़ गया। जांच में दोष सिद्घ होने पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने पंचायत सहायक की सेवा समाप्त करने एवं मानदेय के रूप में आहरित की गई धनराशि की वसूली के निर्देश दिए। साथ ही जहानागंज के सहायक विकास अधिकारी पंचायत संबंधित सहायक के विरुद्घ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए उसकी कॉपी मांगी है।
विज्ञापन

जहानागंज ब्लाक में पंचायत सहायक एवं एकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटर हरिवंश यादव पर दो संस्थानों में एक साथ कार्य करने और लाभ लेने का मामला सामने आया है। विकास खंड जहानागंज के जलालपुर गांव निवासी अंकिता यादव ने इसकी शिकातय की तो अधिकारियों ने संज्ञान में लिया और इसकी जांच खंड विकास अधिकारी जहानागंज कराई गई। उन्होंने उक्त मामले को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फेसिल्टी हास्पिटल चक्रपानपुर के प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर आख्या मांगी। प्रधानाचार्य ने जब हरिवंश यादव का रिकार्ड खंगाला तो सच सामने आ गया। हरिवंश यादव 24 अप्रैल 2021 से वार्डब्याय के पद पर कार्यरत है। मार्च 2022 तक का मानदेय भी प्राप्त किए। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में दोष सिद्घ होने पर उसकी सेवा समाप्त कर मानदेय वसूली के लिए आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट आने पर हरिवंश की सेवा पंचायत सहायक के पद से समाप्त करते हुए वेतन रिकवरी और आरोपी के खिलाफ जहानागंज थाने में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें