फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लापरवाही पर सात ब्लॉकों के एडीओ पंचायत का नवंबर का वेतन रोकने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सात ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को चेतावनी जारी की है। अधिकारियों को 17 नवंबर तक निर्धारित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर नवंबर का वेतन बाधित करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जहानागंज में सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकर के बकाया मानदेय भुगतान की सूचना में कमियां मिली हैं। कई ग्राम पंचायतों में भुगतान के महीनों का विवरण नहीं दिया गया, जबकि 11 ग्राम पंचायतों में केयरटेकर के लंबे समय से काम नहीं करने के कारण मानदेय भुगतान नहीं होने की जानकारी दी गई।
वहीं, सठियांव, पल्हनी, पल्हना, तरवां, लालगंज, ठेकमा, मेंहनगर, महाराजगंज और बिलरियागंज में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अधूरे कार्यों और अवशेष धनराशि की मांग नहीं भेजने को लेकर सवाल उठाए गए हैं। डीपीआरओ ने आरआरसी, फिल्टर चैंबर, सामुदायिक सोक पिट और सामुदायिक खाद गड्ढों के निर्माण एवं संचालन की स्थिति पर निगरानी नहीं रखने को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराई गई धनराशि के सापेक्ष कार्यों की प्रगति और अवशेष धनराशि की मांग समय से नहीं भेजे जाने को भी लापरवाही माना गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्मित परिसंपत्तियों को क्रियाशील कराने, अधूरे और शुरू नहीं हुए कार्यों की जांच करने तथा जिम्मेदार सचिवों एवं प्रशासकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
00
17 नवंबर तक मांगी गई प्रगति रिपोर्ट
अधिकारियों को सभी कार्यों की पूर्णता, क्रियाशीलता, ओएसआर और आवंटित धनराशि के नियमानुसार व्यय की अद्यतन सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही केयरटेकर के मानदेय भुगतान और काम नहीं करने वाले केयरटेकर के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा गया है। निर्धारित समयसीमा में सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर नवंबर का वेतन बाधित करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें