फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सेंट्रल बार के अध्यक्ष, मंत्री और उपाध्यक्ष के लिए 26 को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों की बृहस्पतिवार हो जांच हुई। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। कई पदों पर एक ही पर्चे दाखिल होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष, मंत्री और उपाध्यक्ष पद के लिए 26 जून को मतदान होगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्य राजदेव सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर नागेंद्र प्रसाद मौर्य, कमलेश कुमार मिश्र, मंत्री पद पर राना अजेय प्रताप सिंह, सूरज कुमार सिंह उपाध्यक्ष पद पर हरिनाथ पांडेय, सोहन राम यादव और संजय कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया है। इन पदों के लिए 26 जून को मतदान होगा।
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मुहम्मद शफीक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश, उपमंत्री (प्रशासन) के लिए जनार्दन राय, उपमंत्री (प्रकाशन) के लिए विवेक तिवारी, उपमंत्री (पुस्तकालय) के लिए धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष के लिए पंकज राय के अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं दाखिल किया था। इसलिए यह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति के सात और कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें