फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने का उत्साह

Wed, 26 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
डीएवी कालेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित मतदाता जागरुकता में मौजूद छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
अमर उजाला और जिला निर्वाचन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि डीडीसी व विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 की स्वीप प्रभारी ऋतु सुहास रहीं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ने मतदाता बनने के लिए फार्म भरकर जमा किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करते हुए निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शुचिता श्रीवास्तव की देखरेख में कालेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन



विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 की स्वीप प्रभारी, उपसंचालक चकबंदी (डीडीसी) ऋतु  सुहास ने छात्र-छात्राओं को समूह में मुट्ठी व थंभ के आकार खड़ा कराया था जो काफी आकर्षक रहा। समूह में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथ उठाकर उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाया। इस दौरान स्वीप प्रभारी ने बताया कि वोट डालना सभी का अधिकार है। जिन छात्र-छात्राओं की 18 वर्ष हो चुकी है वे मतदाता बनकर देश की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के जरिए कालेज के उन तमाम नए वोटरों का फार्म जमा किया गया। जो पहली बार मतदाता बनने की श्रेणी में थे। इस अवसर पर डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. शुचिता श्रीवास्तव, मतदाता पुनरीक्षण  कार्यक्रम की ब्रांड अंबेस्डर विभा गोयल, अभिषेक राय, विवेक सिंह, निलांबुज  गुप्ता, राधामोहन गोयल के साथ डीएवी कालेज के स्टाफ मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें