स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सड़क का गड्ढा भरा
अतरौलिया। मीरपुर शांतिनगर से परमेश्वरपुर-भवानीपुर जाने वाले मार्ग पर बारिश के कारण सड़क धंसने से बने गहरे गड्ढे की स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर मरम्मत की। गड्ढे के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी और हादसे का खतरा बना था।
सामाजिक संगठन ग्राम्यजन सेवा ट्रस्ट की पहल पर पूर्व प्रधान रामप्रसाद वर्मा, मनसा वर्मा और जोखन सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से में मिट्टी व अन्य सामग्री डालकर गड्ढा भरने के साथ मार्ग को आवागमन योग्य बनाया। इससे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों को राहत मिली। इस दौरान देवेंद्र वर्मा, इंद्रेश, अरविंद, सचिन, अवनीश, सागर, धनंजय, मंगल, गोली, दीपक, आलोक, पप्पू कुमार और सतीश समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्वयंसेवकों के प्रयास की सराहना की। संवाद