फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेंशन प्रकरणों पर मंडलायुक्त सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त सभागार में मंडल के लंबित पेंशन प्रकरणों के निस्तारण के लिए पेंशन अदालत आयोजित की गई। इसमें आजमगढ़ के तीन, बलिया के एक और मऊ के दो समेत कुल छह प्रकरण प्रस्तुत हुए। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पेंशन अदालत में मऊ के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त कर्मचारी का प्रकरण लंबे समय से लंबित मिला। जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है और मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की जा रही है। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि प्रकरण लंबित रहने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी जाए। मऊ के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के एक अन्य लंबित प्रकरण का भी तत्काल निस्तारण कराने को कहा। वहीं, आजमगढ़ जिलाधिकारी कार्यालय के मृतक कर्मचारी के परिवार को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन में कम भुगतान की शिकायत पर मुख्य कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्तर से फिक्सेशन में गलती हुई थी। इसे सही कर नियमानुसार भुगतान किया जा रहा है। बलिया में जिला विकास अधिकारी कार्यालय से जून में सेवानिवृत्त कर्मचारी की पेंशन संबंधी पत्रावली भी लंबित मिली। खंड विकास अधिकारी रेवती ने बताया कि पेंशनर राज्य से बाहर हैं और मोबाइल पर आने वाली ओटीपी प्राप्त नहीं हो पा रही है। पेंशनर से वार्ता हो चुकी है। उनके लौटते ही प्रकरण का निस्तारण कर दिया जाएगा। मंडलायुक्त ने पिछली पेंशन अदालत की प्रगति की भी समीक्षा की। बताया गया कि पिछली अदालत में प्रस्तुत सभी 27 प्रकरणों का निस्तारण कर लिया गया है। इस अवसर पर अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन जगनारायण झा, मुख्य कोषाधिकारी आजमगढ़ अनुराग कुमार श्रीवास्तव, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा संध्या अग्रहरि, जिला कार्यक्रम अधिकारी मऊ रंजीत कुमार, सहायक लेखाधिकारी मुम्ताज अहमद, लेखाधिकारी छोटेलाल कन्नौजिया समेत संबंधित पटल सहायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें