11 बूढ़नपुर तहसील के कौड़िया में पथ संचलन निकालते स्वयंसेवक। संवाद
सरायमीर/बूढ़नपुर। सेवा और समर्पण के शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मिर्जापुर खंड के संजरपुर बाजार से पथ संचलन निकाला। शुभारंभ विभाग प्रचारक दीनानाथ ने किया। उन्होंने संघ के कार्य, उद्देश्य और समाज सेवा की भावना पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में खंड कार्यवाह शिवम, सह खंड कार्यवाह सूरज, सह जिला कार्यवाह विनोद, विभाग संपर्क प्रमुख सतीश, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम भुवन मौर्य, शैलेश प्रजापति, राहुल, दिनेश, अनिल सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। पथ संचलन में लगभग 200 स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कौड़िया में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला, जो इंटर कॉलेज से शुरू होकर कौड़िया बाजार और पुराने चौक तक गया। लोगों ने स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि पंडित घनश्याम शर्मा ने संघ के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और हिंदू समाज के जागरण तथा भारत माता की सेवा पर जोर दिया। संयोजक उपेंद्र मिश्रा ने संचालन किया और क्षेत्र में संघ की शाखा को सशक्त बनाने पर बल दिया। इस मौके पर गुडलक सिंह, आशुतोष चौबे, प्रियांशु विवेक, सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।