फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 के तहत 1813 गांवों का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की शुरुआत की गई है। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्वे के दौरान कोई भी पात्र लाभार्थी छूटने न पाए, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। सर्वे से पूर्व प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैठकें कर एवं अन्य माध्यमों से आमजन में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। जिले के 1813 ग्राम पंचायतों में कुल 619 सर्वेयर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक रिचा सिंह ने बताया कि आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 का सर्वे 31 दिसंबर 2024 से शुरू होगा जो 31 मार्च 2025 तक चलेगा। बताया कि आश्रयविहीन परिवार, बेसहारा व भीख मांगकर जीवनयापन करने वाले, हाथ से मैला ढोने वाले, जनजातीय समूह, वैधानिक रूप से मुक्त कराए गए मजदूर आवास के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सर्वेयर को तीन-तीन गांव के सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मोटरयुक्त तीन पहिया या चार पहिया वाहन वाले अपात्र होंगे। इसी प्रकार चार पहिया कृषि उपकरण, 50 हजार या इससे अधिक ऋण सीमा वाले क्रेडिट धारक, पंजीकृत गैर कृषि उद्यम वाले परिवार, सरकार नौकरी वाले परिवार, 15 हजार रुपये आमदनी वाला परिवार का कोई सदस्य, आयकर दाता, 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि वाले अपात्र की श्रेणी में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें