फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चह के सहारे निकलते थे ग्रामीण, अब बनेगी पुलिया

विज्ञापन
खुसनामपुर स्थित गांगे नदी पर बना बांस का चह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। खुसनामपुर-नई बस्ती के बीच गांगी नदी को पार करने के लिए ग्रामीणों के लकड़ी के चह का सहारा लेना पड़ता था। अब जल्द लोगों को इससे मुक्ति मिलने वाली है। नदी पर पुलिया बनाने के लिए शासन की ओर से स्वीकृति दी गई है। पीडब्ल्यूडी अब 5.91 करोड़ की लागत से नदी पर लघु सेतु बनाएगा। इससे दर्जनों गांव के लोग अब सीधे मेहनाजपुर बाजार से जुड़ जाएंगे। अभी तक मेहनाजपुर आने के लिए इन लोगों को इटैली बाजार से आना पड़ता था। पुल की स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

खुसनामपुर-नई बस्ती के बीच गांगी नदी पर पुलिया नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। खुनामपुर, कुरेहरा, पियरी, कमरिया, डगरहां, तिलखरां आदि दर्जनों गांव के लोगों को मेहनाजपुर आने के लिए इटैली बाजार होकर आना पड़ता था। इससे लोगों तीन किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। समय के साथ ही अन्य कई परेशानियां होती थी। खुसनामपुर-नई बस्ती के बीच गांगी नदी को पार करने के लिए ग्रामीणों की ओर से चह का भी निर्माण किया गया था। लकड़ी के चह से आवागमन में हादसे का खतरा बना रहता था। ग्रामीणों की ओर से काफी समय से यहां पुलिया बनाने की मांग की जा रही थी। शासन ने यहां पर 5.91 करोड़ की लागत से लघु सेतु बनाने का फैसला लिया है। पुलिया तीन गुणे 10 मीटर की होगी। इसके अलावा पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुरक्षा संबंधी कार्य भी कराए जाएंगे। परियोजना के लिए शासन की ओर से लगभग 30 लाख की धनराशि भी जारी की गई है। इससे जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिया का निर्माण पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड की ओर से कराया जाएगा।
नहर की टूटी पुलिया दे रही हादसे को दावत
मेहनाजपुर। तरवां ब्लाक के ग्राम लालमऊ में नहर के ऊपर बनी पुलिया एक तरफ से पूरी तरह टूट चुकी है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्राम सभा लालमऊ के पूरी आबादी के जाने का यही एक रास्ता है। यही से गाड़ियां भी आती-जाती हैं। पुलिया टूट जाने से लोगों के आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामसभा के लोगों को घूमकर जाना पड़ता है। ग्राम प्रधान लालमऊ के निवर्तमान प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ये पुलिस थोड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी तो इसकी सूचना नहर विभाग के लोगों को दी गई थी। किसी ने इसको देखने तक की जहमत नहीं उठाई। अब ये पूरी तरह टूट चुकी है । गांव के लोगों को आवागमन में बहुत दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने इसकी सुधि लेते हुए जल्द से जल्द पुलिया निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें