र्जिपुर शिक्षा क्षेत्र के राजापुर सिकरौर कम्पोजिट विद्यालय का गेट बंद होने से बाहर खड़े बच्चें।
- फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। शिक्षा क्षेत्र मिर्जापुर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय राजापुर सिकरौर का विद्यालय बुधवार को सुबह 9 बजे नहीं खुला। करीब आधे घंटे तक विद्यार्थी शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे, जबकि विद्यालय खुलने का समय सुबह नौ बजे है। समय से स्कूल न खुलने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्यालय खुलने के समय करीब नौ बजे तक बच्चे आ गए थे। मुख्य गेट पर करीब आधे घंटे तक वह खड़े रहे। सुबह 9.30 बजे तक कोई भी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। विद्यालय में ताला बंद होने से छात्रों को बाहर ही इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी प्रभावती ने बताया कि प्रधानाध्यापक एजाज अहमद दो दिवसीय ट्रेनिंग में शामिल होने बीआरसी संजरपुर गए हुए हैं। चार्ज दूसरे शिक्षक के पास है। यदि अन्य सहायक अध्यापक विद्यालय समय से नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।