फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्रामीणों से समय रहते राहत शिविरों में जाने और नदी किनारे न जाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा नदी (सरयू नदी) के बढ़ते जलस्तर और तेज कटान को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को सगड़ी तहसील के आराजी गंगापुर स्थित कटान स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मौके पर हालात का जायजा लेते हुए सिंचाई विभाग समेत संबंधित अधिकारियों को कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से सुरक्षात्मक कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
डीएम ने नदी किनारे आवश्यक स्थानों पर परखूपाइन लगाने, उनके भीतर बालू से भरे बोरे व्यवस्थित ढंग से रखने तथा बोरों को तार से मजबूती से बांधने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि लगातार कटान से कृषि भूमि प्रभावित हो रही है और बाढ़ की स्थिति में लोग शिवपुर, सहदेवगंज तथा बांध पर बने सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने लोगों से प्रशासन की चेतावनी मिलते ही समय रहते राहत शिविरों में पहुंचने, नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाने तथा बच्चों को भी नदी के आसपास नहीं जाने देने की अपील की।
उन्होंने नदी में स्नान न करने की भी सलाह देते हुए कहा कि राहत शिविरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें