फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की निकली कलश वंदन यात्रा

विज्ञापन
सगड़ी के अजमतगढ़ क्षेत्र में भाजपा द्वारा निकाली गई कलश वंदन यात्रा। संवाद
विज्ञापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अजमतगढ़ मंडल में कलश वंदन यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा में गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से लाई गई पवित्र मिट्टी से युक्त कलश को लेकर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
यात्रा का शुभारंभ मोहम्मदपुर लाटघाट से हुआ। इसके बाद भरौली, देवपुर, कंजरा दिलशादपुर सहित विभिन्न गांवों से होते हुए यात्रा अजमतगढ़ पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने गुरु रविदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु रविदास महान संत, समाज सुधारक और दार्शनिक थे।
इस अवसर पर सचिन मिश्रा, फागू सोनकर, अशोक राम, पारितोष जायसवाल, राधेश्याम कन्नौजिया, जितेंद्र राम, हरिवंश, अरविंद सिंह, सुनील कुमार, प्रभाकर प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें