फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगेपुर रिंग बांध को बचाने में जुटे ग्रामीण...बाढ़खंड बोला हमसे मतलब नहीं

विज्ञापन
महाराजगंज के सेमरी में घाघरा की पानी में घिरा में परिषदीय विद्यालय। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में घटाव के बाद एक बार फिर से बढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं नदी द्वारा गांगेपुर रिंग बांध के पास की जा रही तेजी से कटान के कारण रिंग बांध केे खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीण सुबह से ही बंधे को बचाने की कवायद में जुटे हुए हैँ।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक का गांगेपुर, मठिया और परसिया गांव के सामने रिंग बांध बना हुआ है। जिला पंचायत और मनरेगा से बनाया गया रिंग बांध आज खतरे में है। रिंग बांध को रोकने के लिए ग्राम प्रधान सहित लोगों ने काफी प्रयास किया। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड ने रिंग बांध को बचाने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि हमारी जिम्मेदारी महुला गढ़वल बांध को बचाने की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास यादव ने बोल्डर की मांग की तो सिंचाई विभाग ने उसे देने से भी इंकार कर दिया। सुबह से ही लोग बड़े-बड़े पेड़ काटकर बंधे के किनारे डाले जा रहे हैं। जिससे उसे कटने से बचाया जा सके। लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। देवारा खास राजा गांव के बगहवा के पास घाघरा नदी कटान तेज कर दी है। महाराजगंज ब्लॉक का सेमरी गांव के पास प्राइमरी स्कूल के पास कटान तेज हो गई है। तीन हिस्सा स्कूल का घाघरा में विलीन हो चुका है।
वहीं बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर शनिवार को एक सेमी बढ़कर 71.71 मीटर पर पहुंच गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदु 71.68 मीटर से तीन सेमी अधिक है। वहीं डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर 21 सेमी बढ़कर 70.81 मीटर पर पहुंच गया। यहां पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगेपुर रिंग बांध हमारे विभाग के अधीन नहीं है। इसे ग्राम पंचायत या जिला पंचायत से बनाया गया है। इस बांध पर हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।
दिलीप कुमार, एक्सईएन

सगड़ी के गागेपुर में रिंग बांध कटने से रोकने के लिए पानी में पेड़ डालते ग्रामीण।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें